सोनी के चर्चित सीरियल "धड़कन जिंदगी की" में दून की आरजे देवांगना आएगी नजर
देहरादून,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। सोनी एंटरटेनमेंट के चर्चित सीरियल धड़कन जिंदगी की में आपको दून की आरजे देवांगना नजर आएगी। जी हां आरजे देवांगना को धड़कन जिदंगी की में लीड करेक्टर की फ्रेंड का रोल मिला है, वह भी पूरे सीजन के लिए। दून के लोगों की धड़कन बन चुकी देवांगना की खनकती आवाज के साथ अब दर्शक उन्हें एक्टिंग करते हुए भी देख सकेंगे। देवांगना का अभिनय धड़कन जिंदगी की में देख सकते है।
दून की आरजे देवांगना इन दिनों सोनी एंटरटेनमेंट के चर्चित सीरियल धड़कन जिंदगी की में लीड करेक्टर दीपिका की बेस्ट फ्रेंड डॉ. देवांगना का रोल निभा रही हैं। इस सीरियल में देवांगना की दीपिका के हॉस्पिटल में जॉब मिलने का सीन भी सरप्राइजिंग हैं। वह हॉस्पिटल में इंटरव्यू देने पहुंचती है, तभी एक सीरियस पेशेंट वहां लाया जाता है। सीनियर डॉक्टर उस समय मौजूद नहीं होने के कारण वह उसकी केयर करने में जुट जाती है। नर्सिंग टीम भी हैरान रह जाती है, तब वे बताती हैं कि वह एक डॉक्टर है, चिंता न करें, जैसा वह कहती है, करते जाएं। इस दौरान पेशेंट स्टेबल हो जाता है, और सीनियर डॉक्टर्स वहां पहुंचकर देवांगना के काम की तारीफ करते हैं। देवांगना ने बताया कि इस सीरियल में वे लीड करेक्टर दीपिका की मेडिकल कॉलेज के दिनों की दोस्त और हॉस्पिटल में जनरल सर्जन का करेक्टर निभा रही हैं। पर सोनी लिव और एमएक्स प्लेयर पर इसे आप देख सकते हैं। इससे पहले मुंबई में आयोजित इंडिया ब्रेनीब्यूटी-21 पेजेन्ट में दून की देवांगना चौहान फर्स्ट रनरअप रही थी। प्रतियोगिता में देवांगना ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था। देवांगना पेशे से आरजे हैं वह एक दशक से रेडियो में आरजे के तौर पर काम कर रही हैं और अब उन्होंने छोटे पर्दे पर एंट्री की है।
#bollywood,bollywoodnews, #bollywoodmovies, #indiancinema, #bollywoodsongs, #hindicinema, #indianactress, #movie2022,







