जयंत चौधरी मोदी सरकार 3.0 में हुए शामिल
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रविवार को मोदी सरकार 3.0 में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। 46 साल के युवा नेता जयंत चौधरी पहली बार मंत्री बने हैं। मोदी 3.O सरकार के मंत्रियों में उत्तर प्रदेश से 10 नेताओं को शपथ दिलाई गई। उत्तर प्रदेश से मंत्री बनाए जाने की लिस्ट में राजनाथ सिंह, हरदीप सिंह पुरी, जयंत चौधरी, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, अनुप्रिया पटेल, पंकज चौधरी, राजनाथ सिंह, कमलेश पासवान और जितिन प्रसाद का नाम शामिल है। जयंत चौधरी पश्चिमी यूपी के जाट लीडर के बड़े नेता हैं। वह भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के पोते हैं। अभी राज्यसभा के सदस्य हैं। लोकसभा चुनाव में एनडीए ने आरएलडी को दो टिकट दिया था। दोनों ही उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। जयंत चौधरी की पार्टी रालोद का लोकसभा चुनाव में शत-प्रतशित परिणाम रहा। जयन्त चौधरी के केंद्र में मंत्री बनने से चौधरी चरण सिंह परिवार को दस साल का इंतजार खत्म हो गया है । इसके जरिए अब रालोद का यूपी सरकार के साथ देश की सरकार में भी प्रतिनिधित्व हो गया है. बता दें कि जयंत चौधरी वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं. यही कारण है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ा था.
देश के एक बड़े किसान परिवार की तीसरी पीढ़ी के राजनेता जयंत चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के बेटे हैं। मोदी 2.0 सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले गत फरवरी में जयंत चौधरी के दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजा था जिसके बाद जयंत ने केंद्र का आभार व्यक्त कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए में शामिल होने का फैसला लिया था। बता दें कि जयंत ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2009 में उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से लोकसभा चुनाव जीतने से की थी। शुरुआत में उनकी पार्टी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। जयंत 2014 में मथुरा और 2019 में बागपत से लोकसभा चुनाव हार गए थे। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि यदि एनडीए को बहुमत मिलता है तो जयंत चौधरी को इस बार केंद्र में मंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने रविवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली है। वह मोदी सरकार-3.0 में चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ायेंगे। जयंत चौधरी का जन्म अमेरिका के टेक्सास में 27 दिसंबर, 1978 को हुआ था. उनके पिता अजीत सिंह भी कई बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे. जयंत मूल रूप से बुलंदशहर के भटौना के रहने वाले हैं. जयंत ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद 2002 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अकाउंटिंग और फाइनेंस में मास्टर डिग्री प्राप्त की. जयंत चौधरी की शादी फैशन डिजाइनर चारू सिंह से हुई है, जिनसे उनके दो बच्चे हैं.
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते जयन्त चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल होने का यह पहला अवसर होगा। इससे पहले वे कभी मंत्री नहीं रहे। जयन्त के पिता अजित सिंह चार सरकारों में मंत्री रहे। 2001 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में कृषि मंत्री बने। वीपी सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह सरकार में भी वाणिज्य एवं उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण और नागरिक उड्ययन जैसे मंत्रालयों को संभाला। अजित सिंह 2011 से 2014 तक नागरिक उड्ययन मंत्री रहे थे। इस तरह इस परिवार के लिए 10 साल बाद फिर से मंत्री बनने का अवसर आया है।
#JayantChaudhary#Modi3.0#Narendramodi#UPNews#narendramodioathceremony,







