उत्तराखंड विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव का ऐलान
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखंड विधानसभा की दो विधानसभा सीटों पर भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का ऐलान कर दिया है. उत्तराखंड की बदरीनाथ और मंगलौर निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव होगा. निर्वाचन आयोग के अनुसार 14 जून को इसके लिए अधिसूचना जारी होगी. फिर 21 जून तक नामांकन किया जा सकता है. वहीं 24 जून तक नामांकन पत्रों की जांच होगी. इसके बाद 10 जुलाई को मतदान होगा. वहीं 13 जुलाई को काउंटिंग होगी. आयोग के अनुसार 15 जुलाई 2024 से पहले निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हो जानी चाहिए. बदरीनाथ सिंह पर राजेंद्र सिंह भंडारी के इस्तीफे और मंगलौर सीट पर सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद यह उपचुनाव कराए जा रहे हैं.
उपचुनाव का ऐलान करते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि आयोग ने उपचुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल करने का फैसला किया है. पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट उपलब्ध करा दिए गए हैं और इन मशीनों की मदद से मतदान सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं. लोकसभा चुनाव के साथ यहां उपचुनाव भी होने थे लेकिन इससे संबंधित याचिका हाईकोर्ट में लंबित होने के चलते चुनाव आयोग ने तिथि जारी नहीं की थी। अब उसका निस्तारण होने के बाद आयोग ने तिथि जारी कर दी है।
यह है चुनाव कार्यक्रम
अधिसूचना जारी होने की तिथि- 14 जून
नामांकन की अंतिम तिथि - 21 जून
नामांकन पत्रों की जांच - 24 जून
नाम वापसी की अंतिम तिथि - 26 जून
विधानसभा उप चुनाव की तिथि - 10 जुलाई
मतगणना की तिथि - 13 जुलाई
#UttarakhandAssembly#UttarakhandByElection2024#Dehradunnews#Uttarakhandnews,,







