उत्तराखंड से सांसद अजय टम्टा मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड से सांसद अजय टम्टा मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल किये गए हैं लगातार तीसरी बार चुनाव जीते अनुभवी अजय टम्टा मोदी कैबिनेट में हिस्सा बने हैं। अजय टम्टा को इस बार भी राज्यमंत्री की भूमिका दी गई है. अजय टम्टा मिलनसार और सौम्य व्यक्तित्व के मालिक है. वे बेहद ही साधारण परिवार से आते हैं. अजय टम्टा 2014 से लगातार अल्मोड़ा लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंच रहे हैं. इस लिहाज से टम्टा एक टेस्टेड चेहरा हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि अजय टम्टा को कैबिनेट में स्थान देकर केंद्रीय नेतृत्व ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने का प्रयास किया। 2014 लोकसभा चुनाव में जीत के बाद अजय टम्टा को केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री बनाया गया. इसके बाद साल 2019 में पार्टी ने फिर उन्हें अल्मोड़ा सीट पर प्रत्याशी बनाया. उन्होंने चुनाव जीतकर 17वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में जिम्मेदारी संभाली.
इसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 में भी बीजेपी हाईकमान में अजय टम्टा को अल्मोड़ा लोकसभा सीट से टिकट दिया. इस बार भी अजय टम्टा के सामने कांग्रेस की ओर से प्रदीप टम्टा थे. जिन्हें अजय टम्टा ने एक बार फिर से पटखनी दी. साल 2024 की लोकसभा जीत के साथ अजय टम्टा लगातार तीसरी बार संसद पहुंचे. जिसका उन्हें अब ईनाम भी मिला है. अजय टम्टा को दूसरी बार मोदी कैंबिनेट में जगह मिली है.
# AjayTamtainModicabinet#AjayTamta#NarendraModiShapathGrahan#Dehradunnews#Uttarakhandnews,







