Modi 3.0: पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने साथी मंत्रियों के साथ शपथ ली और फिर सोमवार को पहली कैबिनेट की बैठक कर मंत्रालयों का बंटवारा भी कर दिया. मंत्रालयों के बंटवारे में पिछली सरकार की झलक देखने को मिली है. जिसमें सभी टॉप मंत्रियों को उनके पुराने विभाग ही दिए गए हैं। मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय तो राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहली बार शिवराज सिंह चौहान को कैबिनेट मंत्री बनाया गया और उन्हें कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, मनोहर लाल खट्टर को मोदी कैबिनेट में अहम विभागों की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें ऊर्जा मंत्री और शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है। साथ ही निर्मला सीतारमण मोदी कैबिनेट में वित्त मंत्रालय संभालेंगी। बता दें कि ये दूसरी बार मौका होगा जब वो वित्त मंत्री के तौर पर मोदी सरकार में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी। पीएम मोदी ने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे के साथ-साथ अन्य सभी विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं, वो अपने पास रखे हैं.
किसको कौन सा मंत्रालय मिला
-
नितिन गडकरी - सड़क और परिवहन मंत्रालय
-
एस जयशंकर - विदेश मंत्रालय
-
अश्विनी वैष्णव - रेल मंत्रालय
-
राजनाथ सिंह - रक्षा मंत्रालय
-
निर्मला सीतारमण - वित्त मंत्रालय
-
अमित शाह - गृह मंत्रालय
-
मनोहर लाल खट्टर - ऊर्जा मंत्रालय/ आवास और शहरी मंत्रालय
-
शिवराज सिंह चौहान - कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय
-
अजय टम्टा - सड़क परिवहन राज्यमंत्री
-
धर्मेंद्र प्रधान - शिक्षा विभाग
-
सर्वानंद सोनोवाल - पोर्ट शिपिंग
-
राम मोहन नायिडु - सिविल एविएशन
-
अपूर्ण देवी - वीमेन चाइल्ड डेवलेपमेंट
-
गजेंद्र सिंह - संस्कृति एवं पर्यटन विभाग
-
किरेज रिजूज - संसदीय कार्य मंत्रालय
-
भूपेंद्र यादव - पर्यावरण मंत्रालय
-
धर्मेंद्र प्रधान - शिक्षा मंत्रालय
-
जेपी नड्डा - स्वास्थ्य मंत्रालय
-
ज्योतिरादित्य सिंधिया - पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और सूचना प्रसारण मंत्रालय
-
हरदीप सिंह पूरी - पेट्रोलियम मंत्रालय
-
अश्विनी वैष्णव - सूचना विभाग और रेल मंत्री
#Modi3.0#PMModi#Modi3.0CabinetPortfolio#ModiCabinet,







