सीएम धामी से प्रसिद्ध लोक गायक स्व. हीरा सिंह राणा की पुण्य तिथि पर पत्नी विमला राणा ने की शिष्टाचार भेंट
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध लोक गायक स्व. हीरा सिंह राणा की धर्म पत्नी विमला राणा व अन्य कलाकारों ने स्व. हीरा सिंह राणा की पुण्य तिथि पर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस मौक़े पर लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में स्व. हीरा सिंह राणा के योगदान को स्मरण करते हुए विमला राणा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा आर्थिक सहायता के रूप में सहयोगात्मक राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर लोक कलाकार आर. जे. काव्य सहित अन्य कलाकार उपस्थित थे।
#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Dehradunnews#Uttarakhandnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




