(बॉलीवुड डेस्क): ‘कल्कि’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ हैं,  प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता की राह पर है. इस फिल्म का क्रेज पूरी दुनिया में छाय हुआ है और इसी के साथ ये फिल्म देश और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. शुरुआती अनुमानों के अनुसार, कल्कि 2898 एडी ने मात्र पांच दिनों में शाहरुख खान की जवान और रणबीर कपूर की एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेलुगु और हिंदी वर्जन अन्य भाषाओं की तुलना में अच्छी कमाई कर रही हैं. 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही यह साइंस-फिक्शन फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. साइंस-फाई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के वीएफएक्स से लेकर दमदार कलाकारों की टोली और इसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई है. इसी के साथ फिल्म को देखने के लिए हर दिन सिनेमाघर भी ऑडियंस से खचाखच भरे हुए नजर आ रहे हैं. 

#KalkiWorldwideBoxOffice#Kalki#Bollywoodnews,