(स्पोर्ट्स डेस्क) : टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024  चैंपियन बनने पर बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये का चेक दिया। टीम की जीत के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय टीम के सदस्यों के लिए 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि की घोषणा की थी। यह 125 करोड़ रुपये की रकम भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों, सिलेक्टर्स और सपोर्ट स्टाफ में भी बांट दी जाएगी. भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है. बीसीसीआई के चेयरमैन रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह ने साथ स्टेज पर आकर भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया. इन 125 करोड़ रुपयों को 15 सदस्यीय स्क्वाड, 4 रिजर्व प्लेयर्स और 15 मेंबर्स के सपोर्ट स्टाफ में बांटा जाएगा. इस सपोर्ट स्टाफ में हेड कोच रहे राहुल द्रविड़, बैटिंग कोच विक्रम राठौड़, 3 फिजियो, मैनेजर और ट्रेनर समेत कई लोग शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि स्क्वाड में शामिल हर एक खिलाड़ी को 5 करोड़ रुपये मिलेंगे और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक मेंबर को 1 करोड़ रुपये दिए जाने की खबर है.

#TeamIndia#BCCI#TeamIndiaPrizeMoney#t20worldcup2024,