खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)  : पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को फोन कर जीत की बधाई दी है, पीएम मोदी एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हम भारत और ब्रिटेन के बीच रणनीतिक साझेदारी और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं." प्रधानमंत्री मोदी ने यूके के नये पीएम स्टार्मर को जल्द भारत आने का निमंत्रण भी दिया है. इस दौरान पीएम मोदी ने ब्रिटेने के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास में भारतीय समुदाय के लोगों का योगदान की सराहना की. प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जल्द भारत का दौरा करने के लिए भी आमंत्रित किया। हाल के आम चुनाव में जीत के साथ लेबर पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता में वापसी की है। उसने 650 सीटों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स में 412 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी को मात्र 118 सीटें मिलीं। चुनाव में भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा. ऋषि सुनक ने अपनी हार स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

 

#IndiaUK#PMmodi#PMModiTalkUKPrimeMinister,