खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : यूपी के हाथरस में बाबा भोले की सत्संग में भगदड़ मचने के कारण 123 लोगों की जान चली गई. जिसके बाद है कोई दुखी हैं और गुस्से में भी हैं, वही हाथरस मामले में यूपी सरकार द्वारा गठित तीन सदस्य न्यायिक जांच आयोग आज हाथरस पहुंच गया है. आयोग ने पहुंचते ही अपना काम शुरू कर दिया है. हाथरस भगदड़ के बाद सूरज पाल उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण साकार विश्व हरि पहली बार मीडिया के सामने आया है। बाबा ने मीडिया के सामने बयान दिया है। उसने कहा है कि दो जुलाई की घटना से बहुत दुखी हूं। बाबा ने कहा कि भगवान हमें इस दर्द को सहने की शक्ति दे। सूरजपाल उर्फ 'भोले बाबा' ने कहा कि कृपया सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखें। मुझे विश्वास है कि जिसने भी अराजकता फैलाई है, उसे बख्शा नहीं जाएगा, सूरजपाल ऊर्फ भोले बाबा ने कहा कि पीड़ितों की मदद करूंगा। मृतकों के परिजनों के हमेशा साथ हूं। सूरजपाल ने भगदड़ को साजिश बताया। हादसे के चार दिन बाद बाबा नारायण साकार हरि का बयान और प्रतिक्रिया सामने आई है. बाबा को क्या कोई डर सता रहा है? हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी मधुकर की गिरफ्तारी के बाद बाबा को अहसास हो गया कि मधुकर के बयानों से उसकी मुश्किल बढ़ सकती है. जब तक मधुकर गिरफ्तार नही हुआ था तब तक बाबा को थोड़ी राहत थी. लेकिन जैसे ही मधुकर गिरफ्तार हुआ बाबा फौरन मीडिया के सामने आकर कागज़ पर लिखी हुए लाइने बोलते नजर आए. 

#HathrasCase#UPNews#SakarHariBholeBaba#HathrasStampede ,