मनवीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट और आगाज फेडरेशन संस्था ने 5000 बीज बम लगाने की ली शपथ
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मनवीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट और आगाज फेडरेशन ने एक अनूठी पहल करते हुए 5000 बीज बम लगाने की शपथ ली, मनवीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट और आगाज फेडरेशन संस्था ने महाराणा प्रताप स्टेडियम में बीज बम का कार्यक्रम किया और उसके आस-पास बीज बम लगाए, साथ ही इस अवसर पर कुछ आयुर्वेदिक पौधे भी लगाए गए।

इस अवसर पर नीरज गुप्ता , जीएम प्रशासन राष्ट्रीय खेल, राजेश ममगाई प्रधान अध्यापक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, सारिका , आगाज़ फेडरेशन से जगदंबा प्रसाद मैठाणी तथा मनवीर कौर चैरिटेबल की अध्यक्षा रमन प्रीत ,आचार्य सुशांत राज,कुंवर दीप सिंह , सुषमा थापा ,अरुण ठाकुर ,मिनी चावला, नरेन्द्र भंडारी, मिस्टर शर्मा, कृष्ण अरोड़ा , अक्षत बंसल, अंजू भरतरी, आरती जायसवाल, प्रेरणा रावत ,वंदना बिष्ट, रुक्मणी नजमा परवीन आदि मौजूद रहे।

#Dehradunnews#Uttarakhandnews,






