आलिया कश्यप ने अनंत-राधिका की शादी को बताया सर्कस
(बॉलीवुड डेस्क): इन दिनों अंबानी परिवार में शादी के जश्न का माहौल हैं, अब तक मामेरू, संगीत सेरेमनी और हल्दी सेरेमनी का आयोजन हो चुका है। वहीं अब जल्द राधिका अंनत के नाम की मेहंदी अपने हाथों में लगवाने वाली हैं। अंबानी परिवार के इस जश्न में अब तक बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे. तो वहीं 12 जुलाई को हो रही इस शादी में देश-विदेश से नामचीन हस्तियों का तांता लगने वाला है. इस बीच अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अनंत-राधिका की शादी को सर्कस बताया. इसके साथ ही ये भी कहा कि आने का न्यौता तो उन्हें भी मिला था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया. आलिया ने कहा- 'अंबानी परिवार की शादी, दरअसल, शादी नहीं है. ये एक सर्कस बन गया है. मैं सब कुछ ध्यान से देख रही हूं. आगे कहा- मुझे कुछ कार्यक्रमों में बुलाया गया था क्योंकि जाहिर तौर पर वो पीआर कर रहे थे. लेकिन मैंने मना कर लिया था. क्योंकि मैं ये विश्वास करना चाहती थी कि किसी की शादी के लिए खुद को बेचने की बजाय मेरे पास ज्यादा आत्म सम्मान है. लोगों के पास ज्यादा पैसा है तो उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या करें.'
#AnuragKashyap#AnantAmbaniRadhikaWedding#BollywoodNews#AnantRadhika#AnantRadhikaHaldiCeremony#AnantRadhikaWedding,







