“माधव सेवा विश्राम सदन“ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
ऋषिकेश/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को वीरभद्र मंदिर मार्ग, ऋषिकेश में भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा निर्मित “माधव सेवा विश्राम सदन“ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग नगरी ऋषिकेश में एम्स के कारण यह स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र भी है। उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों के लोग भी ऋषिकेश एम्स में इलाज हेतु आते हैं। माधव सेवा विश्राम सदन को मानव सेवा का माध्यम बताते हुए उन्होंने भाऊराव देवरस सेवा न्यास के प्रयासों की सराहना की।
#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Dehradunnews#Uttarakhandnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




