हाथरस हादसा: पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शुक्रवार को हाथरस हादसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे, बता दें कि मंगलवार को एक सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई। राहुल गांधी ने सबसे पहले अलीगढ़ में उस परिवार से मिले जिनके चार लोगों की मौत 2 जुलाई को सत्संग भगदड़ हादसे में हो गई थी. यहां परिवार को ढांढस बंधाने के बाद राहुल गांधी हाथरस पहुंचे. राहुल गांधी ने नवीपुर के ग्रीन पार्क में सत्संग कांड में मरने वालों के परिवार से मुलाकात की. राहुल गांधी ने सत्संग में हुई भगदड़ के दौरान मरने वाले लोगों के परिवार को सांत्वना दी. इसके बाद वह हाथरस में नवीपुर खुर्द, विभव नगर स्थित ग्रीन पार्क पहुंचेंगे, जहां वह आशा देवी, मुन्नी देवी आ ओमवती के परिवार वालों से मिले। दुर्घटना के शोक संतप्त परिवारों से मिलने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'यह दुखद हादसा है। बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है। काफी लोगों की मृत्यु हुई है। प्रशासन की कमी तो है और भी गलतियां हुई हैं। पीड़ित परिवारों को सही मुआवजा मिलना चाहिए। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से विनती करता हूं कि दिल खोलकर मुआवजा दें। मुआवजा जल्दी से जल्दी देना चाहिए।परिवारवालों से मेरी बातचीत हुई है। हाथरस में पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता भी पहुंचे हुए थे. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अअजय राय भी मौके पर मौजूद थे. हाथरस सत्संग के दौरान हुई भगदड़ की घटना के बारे में राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से जानकारी ली, और उनको आश्वस्त किया कि कांग्रेस परिवारों के साथ है.
#Rahulgandhi#HathrasAccident#HathrasStampede#Hathrasnews,







