टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में दिखा गजब का जोश
(स्पोर्ट्स डेस्क) : टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर टीम इंडिया की जोरदार घर वापसी हुई हैं . बारबाडोस से लौटने के बाद पहले दिल्ली और फिर मुंबई ने बाहें खोलकर स्वागत किया. रोहित शर्मा की कप्तानी भारतीय टीम की विक्ट्री परेड भी ऐतिहासिक बन गई. इसमें लाखों फैंस ने हिस्सा लिया. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ ओपन बस में परेड की. नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक यह परेड हुई. इस बीच भारतीय खिलाड़ियों में भी गजब का जोश दिखा. शाम करीब साढ़े सात बजे विक्ट्री परेड की शुरुआत हुई। भारतीय खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ नीले रंग की खुली बस में चढ़कर हजारों फैंस के सामने आए और विक्ट्री परेड की शुरुआत की। 2007 के बाद इस विक्ट्री परेड को देखकर भारतीय फैंस भावुक हो गए। विक्ट्री परेड के बाद भारतीय टीम सीधे वानखेड़े स्टेडियम पहुंची। यहां टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का चेक थमाया गया। इस इनाम की घोषणा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने विश्व कप जीतने के एक दिन बाद ही कर दी थी। अब पूरी टीम को इसका चेक सौंप दिया गया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचते ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर डांस किए। जिसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने फैंस को भी संबोधित किया। विराट कोहली ने विनिंग सेरेमनी में अपनी फीलिंग्स बताई. उन्होंने फाइनल मैच में रोहित के साथ बिताए मूमेंट को याद किया. विराट ने कहा, 'हमने कई सालों से एकसाथ क्रिकेट खेला है. मैंने रोहित को आजतक किसी मैच में इतना इमोशन दिखाते नहीं देखा था. मैं सीढ़ियों पर था और रो रहा था और रोहित भी रो रहा था. हम एक-दूसरे के गले लगते हैं और गर्व महसूस करते हैं. कोहली जब 21 साल के थे तो उन्होंने इसी मैदान पर कहा था कि 21 वर्षों तक भारतीय क्रिकेट का भार उठाने वाले महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को अपने कंधों पर उठाना बिलकुल उचित है। उन्होंने कहा, 'मैं उस रात (2011 विश्व कप जीतने के बाद) सीनियर खिलाड़ियों की भावनाओं को समझ नहीं पाया था जब वे रोने लगे थे लेकिन अब मैं इन्हें समझ सकता हूं।' कोहली ने तुरंत जवाब दिया, 'मैं अभी तुरंत इस पर हस्ताक्षर करूंगा। बुमराह जैसा खिलाड़ी एक पीढ़ी में पैदा होता हैं और हमें खुशी है कि वह हमारे लिए खेलता है।' ' वर्ल्ड चैंपियंस को देखने के लिए मुंबई में हजारों फैंस सड़कों पर उतर आए. यह मरीन ड्राइव पर विक्ट्री परेड में टीम इंडिया के लिए भावुक पल साबित हुआ. सभी प्लेयर्स इस लम्हें को देखने के बाद भावुक दिखे. कप्तान रोहित शर्मा ने विनिंग सेरेमनी में विनिंग सेरेमनी में सभी फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया.
#T20WorldCup#Champions#TeamIndiaVictoryParade#TeamIndia#BCCI#RohitSharmaandViratKohli,







