वार्ड 37 वसंत विहार में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम में देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर के सान्निध्य में वार्ड 37 वसंत विहार के अंतर्गत वनस्थली कॉलोनी बल्लूपुर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने की देशवासियों से अपील की थी। राज्य में इसे अभियान के रूप में लिया गया है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस मानसून सीजन में एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं।

इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह तोमर, नारायण सिंह भंडारी, आर पी भट्ट, अंकित अग्रवाल निवार्तमान पार्षद, एस एन जोशी , निशा कोठियाल, नीरू संघल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मात्र शक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्तिथ रहे।

#ekpedmaakenaam#harelai#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Savitakapoor,







