मनबीर कौर चेरिटेबल की अनूठी पहल
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेशभर में पौधारोपण कार्यक्रम किये जा रहे हैं हरेला पर्व से 15 अगस्त तक राज्य में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों, स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ा गया है। इसी क्रम में मनबीर कौर चेरिटेबल द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को भी सम्मिलित किया गया हैं। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक छात्र को 2 पौधे की 3 साल तक परवरिश करनी है जिसके लिए मानबीर कौर चेरिटेबल इन बच्चों को ₹100 प्रतिमाह पौधो की देखरेख के लिए देंगे। साथ ही सम्मान पत्र भी दिया जाएगा। यह कार्य बच्चों के मन में प्रकृति से जुड़ाव या प्रकृति से प्रेम बढ़ाने के लिए किया गया हे ।

इस कार्यक्रम में अध्यक्षा रमन प्रीत कौर, विनोद रावत , अरुण ठाकुर, अंजू भर्ती , बाबू राम शर्मा, हार्दिक भ्रतरी आदि शामिल रहे !

#harelai#Dehradunnews#Uttarakhandnews,







