श्रीलंका में वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे हार्दिक!
(स्पोर्ट्स डेस्क): टीम इंडिया को इसी महीने के अंत में श्रीलंका के दौरे पर जाना है, टीम इंडिया 27 जुलाई से श्रीलंका दौरे की शुरुआत करेगी. दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज़ के साथ होगी. जिसके लिए टीम का ऐलान होना अभी बाकी है. इस दौरे पर कप्तानी किसे मिलेगी, इसको लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. टीम चुनी जाने से पहले ही हार्दिक पांड्या ने वनडे सीरीज से बाहर रहने का फैसला किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या ने बीसीसीआई को इस बात की खबर कर दी है कि वह निजी कारणो के चलते श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि टीम की कप्तानी इस सीरीज में कौन करेगा. हालांकि अभी इस बात को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.
#Hardik Pandya#BCCI#Teamindia#IND vs SL,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




