Paris Olympic : विनेश फोगाट फाइनल से पहले डिसक्वालीफाई
(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट 2024 पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई हो गई हैं. वह फाइनल में पहुंच गई थीं, लेकिन अब वह पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गईं हैं. उन्हें वजन के चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया है. उन्होंने क्वार्टर फाइनल से पहले जापान की वर्ल्ड चैंपियन सुसाकी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. इसके बाद उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा और फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था. लेकिन अब उन्हें 7 अगस्त की सुबह बड़ा झटका लग गया है. महज 100 ग्राम ज्यादा वजन के चलते मेडल की रेस से बाहर कर दिया गया है. फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के बाद विनेश ने अपनी मां से वीडियो कॉल के जरिए बात की थी। विनेश अपनी मां और परिवारवालों से बात करते हुए स्वर्ण पदक जीतने का वादा किया था। हालांकि, अब वह इस मुकाबले से बाहर हो गई हैं। फाइनल में विनेश का अमेरिका की सारा एन हिल्डब्रांड से मुकाबला होना था। अमेरिका की इस पहलवान ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
विनेश फोगाट को लेकर भारतीय ओलंपिक संघ ने इसकी पुष्टि की है. संघ की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया, 'यह खेदजनक है कि भारतीय दल विनेश फोगाट को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित करने की खबर साझा कर रहा है. रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया. दल द्वारा इस समय कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी.
#Vinesh Phogat Disqualified From Wrestling Final #Vinesh Phogat News #Olympic Games #Cheer4Bharat #Vinesh Phogat #Olympic Games 2024 #Vinesh Phogat Disqualified,







