हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर जागरूक का कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आज हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर जागरूक का कार्यक्रम हिमालयन पब्लिक स्कूल में किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव डा. ओ पी कुलश्रेष्ट ने सभी आए हुए अतिथियों का स्कूल प्रशासन छात्राओं का स्वागत करते हुए स्वर्गीय श्री हरबंस कपूर जी के जीवन तथा ट्रस्ट के कार्यों के बारे में बताया। हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहता है जागरूकता अभियान के कार्यक्रम समय समय पर करते रहते हैं। इसी के अंतर्गत ट्रस्ट द्वारा ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए हिमालयन पब्लिक स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर ललित बोहरा जी द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। छात्र छात्राएं कल का भविष्य है आप ही समाज को जागरूक कर सकते है आप नियमो का पालन करेंगे । शीतल गुलाटी द्वारा छात्र-छात्राओं से प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम कराया गया।
विद्यालय की प्रिंसिपल बनर्जी द्वारा सभी का धन्यवाद प्रेषित किया गया।

हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्य अमित कपूर द्वारा स्कूल प्रबंधन समिति का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में डा. ओ पी कुलश्रेष्ठ ,श्री ए . महाजन, संतोष कोटियाल, हितेश चौधरी , विनोद रावत , राजेश छेत्री आदि सदस्य उपस्थिति रहे ।
#Harbansh Kapoor #Amit Kapoor #Dehradun Cantt #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







