(स्पोर्स्ट डेस्क) : भारतीय स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए सन्यास का एलान कर दिया हैं । विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल से बस एक कदम दूर थीं. किसे पता था कि 100 ग्राम का वजन जीत से दूर कर देगा. बुधवार को उन्हें कैटेगरी से 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण फाइनल से डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। अब भारत की बेटी ने संन्यास का ऐलान कर सबको चौंका दिया हैं . उन्होंने मां से माफी मांगी और देशवासियों से भी लेकिन पूरा भारत आज अपनी विनेश पर गर्व कर रहा है. भारतीय खेल प्रेमियों के लिए पेरिस ओलंपिक कभी ना भूल पाने वाला जख्म दे गया. पहली बार महिला कुश्ती के फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट से भारत को गोल्ड मेडल की आस थी. फाइनल मैच के दिन उनको ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई कर दिया गया. इस खबर ने ना सिर्फ देश के मेडल की उम्मीद तोड़ी बल्कि 13 साल के कुश्ती में लड़ते हुए विरोधियों को धूट चटाने वाली रेसलर की हिम्मत भी तोड़ दी. 2001 से कुश्ती लड़ रही विनेश ने आखिरकार 2024 में खेल को अलविदा कह दिया. पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए इतिहास रचने वाली पहलवान विनेश फोगाट के करियर का अंत ऐसा होगा, किसी ने सोचा नहीं था. पहली बार भारत को ओलंपिक के फाइनल में पहुंचाने वाली महिला पहलवान जब गोल्ड मेडल हासिल करने के करीब थी तो किस्मत ने धोखा दे दिया.

पेरिस ओलंपिक में मिली निराशा के बाद पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास का एलान कर दिया। गुरुवार सुबह उन्होंने ट्वीट कर अपने इस फैसले की जानकारी दी। विनेश ने लिखा, "मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024 आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।"

 

#Vinesh Phogat Retirement #Vinesh Phogat Disqualified From Wrestling Final #Vinesh Phogat News #Olympic Games #Cheer4Bharat #Vinesh Phogat #Olympic Games 2024 #Vinesh Phogat Disqualified,