देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में लोक गीतकार नरेन्द्र सिंह नेगी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सीएम धामी से विभिन्न सांस्कृतिक और लोककला से संबंधित विषयों पर चर्चा की। बता दें कि 12 अगस्त को गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का जन्मदिन है। 12 अगस्त को ही उनके गीतों पर लिखी पुस्तक ‘कल फिर जब सुबह होगी’ का विमोचन किया जाएगा।

#FolklyricistNarendraSinghNegi #NarendraSinghNegi,