देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखंड के सभी जिलों में मीडिया से समन्वय के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिये गए हैं. ये अधिकारी सम्बन्धित जनपदों में सूचना विभाग द्वारा राज्य सरकार की विकासपरक योजनाओं / नीतियों के प्रचार-प्रसार के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु किये जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे तथा स्थानीय मीडिया से समन्वय बनायेंगे। साथ ही सम्बन्धित जिला सूचना अधिकारियों एवं जिला सूचना कार्यालयों के कार्यों का अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे। आशिष कुमार त्रिपाठी अपर निदेशक को देहरादून, पौडी गढ़वाल एवं नैनीताल, कलम सिंह चौहान संयुक्त निदेशक को रुद्रप्रयाग एवं चमोली, डॉ. नितिन उपाध्याय संयुक्त निदेशक को टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी, मनोज कुमार श्रीवास्तव उप निदेशक को बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं हरिद्वार व रवि बिजारनियां उप निदेशक को ऊधम सिंह नगर, चम्पावत एवं अल्मोड़ा जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

 

https://khabarnewindia.com/images/H3XH44.jpg

#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Dehradunnews#Uttarakhandnews,