उद्धव ठाकरे ने अमित शाह को बताया अहमद शाह अब्दाली का वंशज
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान पर उद्धव ठाकरे ने पलटवार किया। उन्होंने अमित शाह पर अहमद शाह अब्दाली का राजनीतिक वंशज होने का भी आरोप लगाया। बता दें कि अहमद शाह अब्दाली एक आफगान शासक था जिसने पानीपथ की लड़ाई में मराठाओं को हराया था। दरअसल केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इससे पहले उद्धव ठाकरे पर 'औरंगजेब फेन क्लब' का प्रमुख होने का आरोप लगाया था. शाह के इस बयान पर उद्धव ने पलटवार किया है. भाजपा पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने अपने पूर्व सहयोगी पर पार्टियों को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, अगर मुसलमान हमारे साथ हैं, तो हम उन्हें अपना हिंदुत्व समझाएंगे। तब हम औरंगजेब फैन क्लब होंगे। आप जो कर रहे हैं, वह सत्ता जिहाद है।
# Maharashtra News #Uddhav Thackeray #Amit Shah,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




