हरियाणा चुनाव की तारीखों में बदलाव
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : हरियाणा चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान की तारीख को 5 अक्टूबर, 2024 कर दिया है। इसी तरह जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना का दिन 4 अक्तूबर से बदलकर 8 अक्तूबर कर दिया गया है। बता दें कि छुट्टियों का हवाला देते हुए बीजेपी और इनेलो ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी थी. इसमें आयोग से अपील की गई थी वोटिंग प्रतिशत पर छुट्टियों का असर न हो, इसके लिए चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाई जानी चाहिए. इसके बाद आयोग ने तारीखों में बदलाव किया है।
#AssemblyElection #ElectionCommision #HaryanaAssemblyElection,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




