यूपी में योगी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी में योगी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी हैं, सीएम योगी ने भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों के खिलाफ जांच कर कठोरतम कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दे रखे है। इसी क्रम में दो PCS अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें फर्रुखाबाद की ADM न्यायिक स्वाति शुक्ला और एटा के SDM प्रतीत त्रिपाठी शामिल हैं। इसके अलावा, सचिवालय से यह भी जानकारी मिली है कि प्रदेश में आधा दर्जन और PCS अधिकारियों पर निलंबन की तलवार लटकी हुई है। पिछले दो महीनों में उत्तर प्रदेश में 10 से अधिक SDM, 3 तहसीलदार और 2 नायब तहसीलदार निलंबित किए जा चुके हैं। प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर लगातार काम कर रही है।
#UPNews #CMYogi #LucknowNews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




