खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना के खिलाफ राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया। हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल सहित देशभर में बवाल जारी है . इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 5000 से अधिक महिलाएं विरोध कर रही हैं और हम उनका समर्थन कर रहे हैं, अगर सबूत नष्ट हो गए तो दोषसिद्धि कैसे होगी?, ममता बनर्जी को अपना पद छोड़ देना चाहिए। बंगाल विधानसभा में आज यानी मंगलवार को दुष्कर्म विरोधी विधेयक पेश किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इस विधेयक में दुष्कर्म और पीड़िता की मौत के दोषी व्यक्ति को फांसी की सजा देने का प्रावधान किया गया है। साथ ही इसमें दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को बिना जमानत के आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान भी किया गया है।

#KolkataDoctorCase #KolkataDoctorRapeMurderCase,