देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दून सिख वेलफेयर सोसायटी जो पिछले 44 वर्ष से समाज के कमजोर, असहाय वर्ग की विभिन्न सेवा कार्य में लगी है परन्तु प्रमुख 1981 से प्रतिवर्ष विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर हजारो की जांच एवँ मोतिया बिंद एवँ अन्य ऑपरेशन कराकर उत्तराखंड एवँ उत्तर प्रदेश के आसपास जिलों में एक विशेष स्थान बना चुकी है और मरीजो का इस शिविर का बेसब्री से इंतजार रहता है। सोसायटी 2014 से श्री महन्त इंदिरेश हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित कर रही है और इस वर्ष भी विभागाध्यक्ष डॉ तरुन्नम शकील के द्वारा स्वीकृति मिलने के पश्चात आज  कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जिसमे 22 सिंतबर से 29 सितंबर 2024 डोईवाला एवँ गुरु नानक निवास, सुभाष रोड में लगने वाले शिविर को सफल बनाने हेतु प्रिन्ट मीडिया एवँ उत्तराखंड में स्थित गुरुद्वारो, मन्दिरों, अन्य धार्मिक स्थलो और प्रचार  माध्यम का निर्णय लिया गया। 
      मीटिंग में संस्थापक अध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह चावला, अध्यक्ष जसबीर सिंह मदान, सचिव के के अरोड़ा, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, शिविर समन्वयक जी एस जसस्ल, मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह भाटिया, शिक्षा प्रभारी जी एस डंग एवँ अन्य सदस्य उपस्थिति रहे। 

#dehradunnews,