खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का उग्र प्रदर्शन जारी है। शिमला में संजौली मस्जिद तक जाने के लिए प्रदर्शनकारी डटे हैं. वहीं पुलिस भी बड़ी संख्या में रोकने के लिए मुस्तैद है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की साथ ही  पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें एक पुलिस कर्मी के साथ कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है। 
संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का उग्र प्रदर्शन जारी है। माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने दोनों तरफ से पुलिस को घेर लिया है। प्रदर्शनकारियों की ओर से फिर से बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की गई। इस पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फिर से लाठीचार्ज किया। संजौली चौक पर जमकर नारेबाजी हो रही है।

#HimachalPradesh #Shimla #Sanjauli #ShimlaMasjidCase #SanjauliMosqueCase #ShimlaSanjauliMosqueProtest #ShimlaSanjauliMosqueNews,