मायावती ने आरक्षण को लेकर राहुल गांधी पर बोला हमला
लखनऊ/ खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मायावती ने आरक्षण को लेकर राहुल गांधी पर ज़ोरदार हमला बोला हैं, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरक्षण खत्म करने वाले बयान पर नाराजगी जाहिर की है. कांग्रेस की तरफ से आरक्षण और जातीय जनगणना को लेकर उठाई जा रही आवाज को बीएसपी सुप्रीमो ने नाटकबाजी बताया है.
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यह सफाई कि वे आरक्षण के विरुद्ध नहीं हैं स्पष्टतः गुमराह करने वाली गलतबयानी है। केन्द्र में भाजपा से पहले इनकी 10 साल रही सरकार में उनकी सक्रियता में इन्होंने सपा के साथ मिलकर एससी व एसटी का पदोन्नति में आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया यह इस बात का प्रमाण है। इनके द्वारा देश में आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ाने की बात भी छलावा है क्योंकि इस मामले में अगर इनकी नीयत साफ होती तो कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों में यह कार्य जरूर कर लिया गया होता। कांग्रेस ने न तो ओबीसी आरक्षण लागू किया और न ही एससी एसटी आरक्षण को सही से लागू किया। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस वर्षों से इनके आरक्षण को खत्म करने के षड्यंत्र में लगी है. इन वर्गों के लोग कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के दिए गए इस घातक बयान से सावधान रहें, क्योंकि यह पार्टी केन्द्र की सत्ता में आते ही अपने इस बयान की आड़ में इनका आरक्षण जरूर खत्म कर देगी.
ये लोग संविधान व आरक्षण बचाने का नाटक करने वाली इस पार्टी से जरूर सजग रहें. सच्चाई में कांग्रेस शुरू से ही आरक्षण-विरोधी सोच की रही है. केन्द्र में रही इनकी सरकार में जब इनका आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया गया तब इस पार्टी से इनको इन्साफ न मिलने की वजह से ही संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर ने कानून मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. लोग सावधन रहें.
#Mayawati #UPNews #BSP #Lucknownews #RahulGandhi,







