खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई. जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने कहा कि मैं लाखों लोगों का शुक्रिया अदा करता हूँ . उन्होंने कहा कि लाखों लोग मंदिर गए, मस्जिद गए. उन्होंने कहा, मैं सच्चा था, मैं सही था, इसलिए भगवान ने मेरा साथ दिया. उन्होंने कहा, इनकी जेल की सलाखें केजरीवाल के हौसले को कमजोर नहीं कर सकती. जैसे ऊपर वाले ने मुझे रास्ता दिखाया वैसा ही करते रहें. जो देश विरोधी ताकतें देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं.. जिंदगी भर मैं उनके खिलाफ लड़ता रहा हूं और लड़ता रहूंगा. भावुक होते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं देशविरोधी ताकतों से लड़ूंगा। इन लोगों ने मुझे जेल भेजा। मेरा हौंसला 100 गुणा बढ़ गया है। जेल की सलाखें मुझे कमजोर नहीं कर पाईं, आपकी दुआओं के कारण आज मैं बाहर हूं। मेरे खून का कतरा-कतरा देश के लिए है।

केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार गिरफ्तार किया. 10 दिन की पूछताछ के बाद 1 अप्रैल को तिहाड़ जेल भेजा गया था. फिर 10 मई को 21 दिन के लिए आम चुनाव में प्रचार के लिए रिहा किया गया. ये रिहाई 51 दिन जेल में रहने के बाद मिली थी. 2 जून को केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था. अब 13 सितंबर को केजरीवाल की रिहाई होती है तो कुल जेल गए 177 दिन हो जाएंगे. अगर 21 दिन की रिहाई को कम कर दिया जाए तो केजरीवाल कुल 156 दिन जेल में रहे.

# SupremeCourt #ArvindKejriwalBailNews #ArvindKejriwalNews #ArvindKejriwal #DelhiCM,