खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि कल सीएम अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दे सकते हैं। सीएम केजरीवाल ने पहले ही इस्तीफे का ऐलान कर दिया था. अरविंद केजरीवाल ने रविवार (15 सितंबर) को अपने इस्तीफे के संबंध में घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि वह दो दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. रविवार (15 सितंबर) को आप के दफ्तर में अपने संबोधन के दौरान ही उन्होंने कहा था कि वो अब जनता की अदालत में जाएंगे. अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा था कि मैं दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठूंगा, जब लोग मुझे ईमानदारी का प्रमाणपत्र देंगे. जेल से बाहर आने के बाद अग्निपरीक्षा देना चाहता हूं. उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल की मुलाकात कल शाम 4.30 बजे एलजी सचिवालय में होगी। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इस्तीफा दिया था, ऐसे में वह 15 दिन के अंदर सीएम आवास छोड़ देंगे। 

#ArvindKejriwalNews #ArvindKejriwal #ArvindKejriwalResignationAnnouncementNews,