उमेश चन्द्र मिश्रा बने मुजफ्फरनगर के नए डीएम
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : कुशीनगर के डीएम उमेश मिश्रा को मुजफ्फरनगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया हैं. उमेश मिश्रा ने आज सुबह कचहरी परिसर में पहुंचकर जिला कोषागार कार्यालय में विधिवत रूप से जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के पद का पदभार संभाल लिया है। कुशीनगर में तैनात डीएम उमेश मिश्रा को मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है. हालांकि कुशीनगर में इनका कार्यकाल भी ठीक रहा क्योंकि अपने कड़े तेवर और सरल स्वभाव के वजह से लोग काफी पसंद करते थे. अभी हाल ही में आए सर्वे में जनपद में विकास और राजस्व योजनाओं में बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. साल 2012 के पीसीएस अधिकारी के रूप में उन्होंने सिविल सर्विस को ज्वाइन किया। 2018 में उनको आईएएस के रूप में प्रोन्नति मिली और उमेश चंद्र मिश्रा 2019 से लगातार जिलाधिकारी पद का दायित्व निभा रहे हैं।
#muzaffarnagarnews #UPNews #KapilDevAgarwal #MYogiAdityanath,







