देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए प्रभु से उनके दीर्घायु  की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छता के प्रति सजगता, निष्ठा और नेतृत्व हम सबको प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि आज उनके जन्मदिवस के सुअवसर पर हम स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत कर रहे हैं। यह स्वच्छता पखवाड़ा 2 अक्टूबर को संपन्न होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद  स्वच्छ भारत का मिशन शुरू किया था जिसके कारण आज देश के हर व्यक्ति के अंदर स्वच्छता का भाव उत्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक और दूरदर्शी विजन ने भारत को स्वच्छता के नए आयामों पर पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में देशभर के अंदर करोडों शौचालय का निर्माण हुआ, कचरा प्रबंधन के लिए जरूरी सुविधाओं का विकास किया गया है और स्वच्छता को लेकर आम लोगों में जागरूकता आयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सवा करोड़ निवासियों की ओर से मैं भगवान महादेव से आपके स्वस्थ, समृद्ध और सफल जीवन की प्रार्थना करता हूं। प्रभु से प्रार्थना है कि आपके नेतृत्व में राष्ट्र विकास के पथ पर नए आयाम स्थापित करता रहे।

सीएम धामी ने लिखा कि वैश्विक पटल पर मां भारती को गौरवभूषित करने वाले, युगांतकारी निर्णयों एवं जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से अंत्योदय व ग़रीब कल्याण के स्वप्न को मूर्त रुप प्रदान करने वाले हम सभी के मार्गदर्शक, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, बाबा केदार के अनन्य भक्त आदरणीय प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

 

 

#100DaysOfModi3 #HappyBdayModiji #PMModiBirthday #Narendramodi #PMModi #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,