Russia -UkraineWar: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज 14वां दिन है. दोनों देशों के बीच युद्ध लगातार जारी है  रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच बुधवार को कुछ आशावादी संकेत मिले हैं. रूस ने कहा है कि उसका मकसद यूक्रेन सरकार को हटाना नहीं है. रूस ने यह भी कहा कि यूक्रेन के साथ बातचीत में कुछ प्रगति हुई है. बता दें दोनों देशों के बीच बातचीत के अब तक तीन दौर हो चुके हैं. वहीं रूस पर लगातार लगाए जा रहे कड़े प्रतिबंधों के बाद भी पुतिन अपने फैसले से पीछे नहीं हट रहे. जबकि यूक्रेन में हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं. रूस ने बुधवार को पश्चिमी देशों को चेतावनी दी कि वह उन प्रतिबंधों के लिए व्यापक प्रतिक्रिया पर काम कर रहा है जिनका प्रभाव पश्चिम के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में होगा. 

#UkraineRussiaCrisis, #thirdworldwar, #RussiaattackUkraine, #pmmodi, #pmo,