राज्यपाल ने राजभवन में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत किया पौधारोपण
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने मंगलवार को राजभवन परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण करते हुए, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। मां के प्रति सम्मान और धरती के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का यह एक छोटा सा प्रयास है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा की आप सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और प्रधानमंत्री की इस मुहिम में सहभागी बनें।
#EkPedMaaKeNaam #VriksharopanAbhiyan #PMAbhiyan #VrikshLagaoDeshBachao #GreenIndiaMission ,







