नरेश टिकैत ने पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने का किया समर्थन
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : सिसौली में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत को संबोधित करते हुए कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है उसका समुचित विकास नहीं होता है इसलिए संजीव बालियान ने जो मांग की है, वह सही है,उत्तर प्रदेश का बंटवारा किया जाना चाहिए। नरेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश में चार छोटे-छोटे राज्य बनाने की पैरवी की है। भाकियू सुप्रीमों नरेश टिकैत ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश बन जाने से पश्चिमी यूपी का बेहतर विकास हो सकेगा और ये जरूरी भी है. उन्होंने कहा की यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है, जिसकी आबादी 25 करोड़ के करीब है. यूपी का बड़ा आकार होने की वजह से यूपी कई राज्यों से पिछड़ा हुआ है. यदि इसका विभाजन हुआ तो पश्चिमी यूपी को इसका बड़ा लाभ मिलेगा. इससे पहले मुज़फ्फरनगर के पूर्व सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग कई मंचो से कर चुके हैं .
#SanjeevBaliyan #muzaffarnagarnews #UPNews #BKU #RakeshTikait #NareshTikait #BharatiyaKisanUnion,






