खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ लम्बे समय से चले रहे युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ शांति वार्ता की बात की है जो बड़ी राहत है. गुरुवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पर शांति वार्ता में चीन, भारत और ब्राजील मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं. रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। कई बार रूस यूक्रेन के बीच मध्यस्थता की कोशिश की गई है, लेकिन रूस के इन शांति वार्ताओं में शामिल न होने के चलते इन बैठकों का कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकल पाया। अब खुद पुतिन ने संकेत दिए हैं कि वह बातचीत के लिए तैयार हैं। पुतिन का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के दौरे पर शांति की अपील की थी। बीते महीने ही यूक्रेन दौरे पर भी पीएम मोदी ने शांति की अपील की थी और कहा था कि भारत इसके लिए मदद करने के लिए तैयार है। यूक्रेन ने भी रूस के साथ शांतिवार्ता के लिए भारत की भूमिका को अहम बताया था। फरवरी 2022 से रूस-यूक्रेन में युद्ध जारी है. इस युद्ध की वजह से दोनों को ही भारी जानमाल का नुकसान हुआ है.

#Russia-UkraineWar #VladimirPutin,