(स्पोर्ट्स डेस्क) : पेरिस में चल रहे पैरालंपिक खेलों में भारतीय दल का जोरदार प्रदर्शन जारी हैं, सातवें दिन भारत के खाते में कुल 4 मेडल आए, जिसमें 2 गोल्ड और 2 सिल्वर शामिल रहे. इन चार मेडल के साथ भारत के खाते में कुल 24 मेडल शामिल हो गए. मेंस क्लब थ्रो एफ51 में भारतीय एथलीट्स धर्मबीर और प्रणव सूरमा ने क्रमश: गोल्ड और सिल्वर जीता. इसके अलावा आर्चरी के मेंस रिकर्व में हरविंदर सिंह ने गोल्ड और मेंस शॉटपुट एफ46 सचिन सरजेराव खिलारी ने सिल्वर पर कब्जा किया. इसके साथ ही भारत ने टोक्यो में हासिल किए गए अपने सर्वश्रेष्ठ पांच स्वर्ण पदकों की बराबरी भी कर ली। पेरिस पैरालंपिक में अब भारत के 24 पदक हो गए हैं। इनमें पांच स्वर्ण, नौ रजत और 10 कांस्य शामिल हैं। इसी के साथ भारत पैरालंपिक की पदक तालिका में 13वें स्थान पर पहुंच गया है। पदकों की यह संख्या अब तक की सर्वश्रेष्ठ है। टोक्यो 2020 पैरालंपिक में भारत ने 19 पदक जीते थे।  सभी पैरा एथलीट्स को पीएम मोदी ने बधाई दी. 

#NarendraModi #Cheer4Bharat #ParisParalympics2024 #ParisParalympics #Sportsnews #Paralympics,