खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): महिला पहलवान विनेश फोगाट और ओलंपियन रेसलर बजरंग पूनिया शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हो गए. इससे पहले दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की। कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश रहेगी। कांग्रेस ने हमारे आंसुओं को समझा। बुरे टाइम में पता चलता है कि आपका कौन है। ये देश के लोगों की सेवा का मौका है। नई पारी की शुरूआत मेरे लिए गर्व की बात है। विनेश ने कहा, आज मैं देश सेवा के संकल्प के साथ कांग्रेस में शामिल हो रही हूं. हमारे हाथ में जो होगा, हम अपने लोगों का भला करूंगी. उन्होंने कहा कि जब हम जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी बीजेपी ने हमें फुंके हुए कारतूस समझ लिया था. बीजेपी आईटी सेल लगातार इसे साबित करने में लगी थी. लेकिन ओलंपिक में हमने खुद को साबित किया. पूरे देश वासियों का धन्यवाद देना चाहती हूं. मैं आपकी उम्मीदों पर खड़ा उतरूं.  बुरे समय पर पता चलता है कि अपना कौन है, बीजेपी को छोड़ कर सभी पार्टियां हमारे साथ थीं. अब मैं एक ऐसी पार्टी में हूं जो महिलाओं के सम्मान के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ती है. रेसलिंग में मैंने कोशिश की मैं बच्चों को इन्सपायर करूं. मैंने ओलंपिक में खेला, फाइनल में गई, लेकिन परमात्मा को कुछ और मंजूर था. कई बार कुछ चीजें आपके हाथ में नहीं होती. आज मुझे देश की जनता की सेवा करने का मौका मिला है. जो हमने सामना किया एक खिलाड़ी के रूप में, उन्हें ऐसा सामना न करना पड़े. हमारी लड़ाई आज भी जारी है. कोर्ट में हमारा केस चल रहा है. हम जी जान से मेहनत करेंगे. आपकी बहन आपके साथ है. कोई खड़ी रहे या न रहे, मैं आपके साथ जरूर खड़ी रहूंगी. वहीं बजरंग पूनिया ने कहा कि कांग्रेस और देश को मजूबत करेंगे। भाजपा हमारे साथ खड़ी नहीं हुई। कांग्रेस में आने पर आलोचना हो रही है। बीजेपी कह रही है कि हमारा मकसद राजनीति था. हमने बीजेपी को भी आंदोलन में बुलाया था लेकिन आई नहीं, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर हमने बीजेपी की महिला सांसदों से भी साथ होने को कहा था, लेकिन वे नहीं आए. उस वक्त हमारे साथ सभी विपक्षी पार्टियां खड़ीं थीं. सिर्फ बीजेपी ही हमारे खिलाफ थी. हम राजनीति में आ रहे हैं, अब हम मेहनत करेंगे और कांग्रेस को मजबूत करेंगे.

#Haryana Polls #HaryanaEssemblyElections2024 #BajrangPunia #VineshPhogat #VineshPhogatBajrangPuniaJoinsCongress,