(स्पोर्ट्स डेस्क): पेरिस पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी हैं, इसी क्रम में पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक के पुरुष ऊंची कूद टी44 स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रवीण ने फाइनल में 2.08 मीटर का स्कोर कर पहला स्थान प्राप्त किया। भारत का यह कुल 26वां पदक है, जबकि यह छठा स्वर्ण है। अब तक पेरिस पैरालंपिक के 8 दिन पूरे हो चुके हैं. भारत इस पैरालंपिक में 25 पार के लक्ष्य के साथ उतरा था और फिलहाल देश के खाते में 26 पदक हैं। 26 पदक जीतना भारत का पैरालंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इनमें 6 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में 19 पदक जीते थे। आज यानी शुक्रवार को भारत को झोली में कई और पदक आ सकते हैं। 

#ParisParalympics2024 #ParisParalympics #Paralympics,