(स्पोर्ट्स डेस्क): भारतीय टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम का मुख्य कोच बनाया गया गया हैं, द्रविड़ ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद खुशी जताई। उन्होंने कहा- विश्व कप के बाद, मुझे लगता है कि मेरे लिए एक और चुनौती लेने का यह आदर्श समय है और रॉयल्स ऐसा करने के लिए बिल्कुल सही जगह है। द्रविड़ की नियुक्ति के बाद फ्रेंचाइजी की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया था, पूर्व रॉयल्स कप्तान और कोच ने 2011 से 2015 तक फ्रेंचाइजी के साथ पांच सत्र बिताए और अब वह टीम के साथ काम करना शुरू कर देंगे। वही राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने पद पर नियुक्ति होने के बाद से ही आईपीएल 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी को देखते हुए रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

#IPL #IPL2025 #RahulDravid #BCCI,