जम्मू कश्मीर में बोले शाह - अब कभी वापस नहीं आएगा 370
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): जम्मू कश्मीर में अपनी पहली चुनावी रैली में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी का पहला कार्यकर्ता सम्मेलन गणेश चतुर्थी के दिन शुरू हो रहा है हम बहुत भाग्यशाली हैं. आगामी चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है। देश की आजादी के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर के मतदाता तिरंगे के नीचे अपना वोट डालेंगे। अमित शाह ने कहा कि 370 हटाए जाने के बाद दो झंडे नहीं या दो संविधान नहीं बल्कि एक तिरंगा और एक संविधान के साथ चुनाव हो रहा है. भाजपा बहुत मन से चुनाव लड़ रही हैं और जीतेगी भी क्योंकि बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत नेता नहीं होता है पार्टी की ताकत बूथ के कार्यकर्ता होते हैं. अमित शाह ने कहा कि मैं राहुल गांधी से एक बात कहना चाहता हूं कि आप चाहे जितनी कोशिश कर लें, हम गुज्जर, बकरवाल, पहाड़ी और दलितों के आरक्षण को छूने नहीं देंगे। जब तक शांति नहीं होगी, पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होगी।
अमित शाह ने कहा कि अनुच्छेद-370 हटने से 70 साल के बाद जम्मू कश्मीर की माताओं-बहनों को अधिकार मिला है। नेशनल कांफ्रेंस व कांग्रेस पार्टी ये अधिकार छीनना चाहती है। ये अधिकार आप छीनने दोग। नेशनल कांफ्रेंस व कांग्रेस पार्टी पत्थरबाजी व आतंकवाद में लिप्त लोगों को जेल से छोड़ना चाहती है ताकि जम्मू, पुंछ, राजौरी जैसे क्षेत्र जहां शांति है, वहां फिर से आतंकवाद आए। क्या आप इन क्षत्रों में आतंकवाद को फिर से आने दोगे? गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पहली बार पूरे कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद चुनाव हो रहा है. यहां बिना रोक टोक के मतदान हुए हैं ये लोकतंत्र की जीत है. उन्होंने कहा कि पहले श्रद्धालुओं को बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन इस बार 5 लाख से ज्यादा लोगों ने बाबा के दर्शन किए हैं. जब से देश आजाद हुआ। पहली बार जम्मू कश्मीर का मतदाता दो झंडे नहीं, एक तिरंगे के नीचे अपना मतदान करेगा। पहली बार, दो संविधान नहीं, भारत के संविधान (जिसको बाबा साहेब अंबेडकर ने बनाया) के अंतर्गत मतदान होने जा रहा है। पहली बार, पूरे जम्मू कश्मीर सूबे में प्रधानमंत्री नहीं बैठ सकता, प्रधानमंत्री एक ही होता है। जिसे कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की जनता चुन कर भेजती है और वो हैं हमारे प्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
#JammuandKashmir #J&KElections #Amitshah,







