देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): 44 वर्ष से समाज के कमजोर वर्ग की सेवा एवँ उत्थान एवँ निःशुल्क नेत्र सेवा के लिये देहरादून की पहचान दून सिख वेलफेयर सोसायटी अपना 43वाँ  शिविर 22 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित कर रही है। इस सम्बंध में एक आम सभा अपने आजीवन सदस्यों एवँ देहरादून के प्रतिष्ठित जनों के साथ गुरुनानक निवास सुभाष रोड पर आयोजित हुई। सभा मे सभी शिविर को सफल बनाने के लिये पूर्ण सहयोग देने के साथ इसका प्रचार एवँ मुख से दूर दूर तक फैलाने का आश्वासन दिया। सभी ने तन एवँ धन से सेवा के सहयोग का अपना वचन सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष 88 वर्षीय सरदार कृपाल सिंह चावला को दिया जिनकी छत्रछाया में सोसायटी को एक वृक्ष का रूप दिया। 
  अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह मदान ने अपने आजीवन सदस्यों, शहर के अतिथियों का स्वागत करते हुए खुशी प्रकट की सभी शिविर को कार्यकारिणी के साथ सफल बनाने के लिये तत्पर है। उन्होंने अवगत कराया कि रविवार 22 सितंबर 2024 को नेत्र जांच गुरुद्वारा डोईवाला लंगर हाल में प्रात: 10.00 बजे से 1.00 बजे तक, 24 एवँ 25 सितंबर दिन मंगलवार, बुधवार को गुरुनानक निवास, सुभाष रोड में होगा। जाँच शिविर में काला मोतियाबिंद, सफेद मोतियाबिंद और पुतली प्रत्यारोपण के ऑपरेशन श्री महन्त इंदिरेश हॉस्पिटल के नेत्र विभाग के सहयोग से निःशुल्क होंगे। आयुष्मान कार्ड धारक भी सुविधा का लाभ उठा सकते है। ऑपरेशन योग्य रोगियों के रहने, ठहरने, दवाई, आदि सब व्यवस्था गुरुनानक निवास में होगी। ऑपरेशन के पश्चात उन्हें हॉस्पिटल से छूट्टी दे दी जाएगी। 29 सितंबर को सभी रोगियों को समापन समारोह में ऑपरेशन के बाद की सावधानियो एवँ दवा के विषय मे बताया जायेगा।  सभा को अवगत कराया गया कि शिविर के सन्मयक सरदार जी एस जसस्ल, संयोजक सरदार अमरजीत सिंह ओबेरॉय, सहसंयोजक सरदार इन्द्रजीत सिंह जी है आप अपने सुझाव, सहयोग के लिये मोबाइल नं 9410148555, ,9412085568 एवँ 8279759407 से सम्पर्क कर सकते है। अन्त जी एस जसस्ल जी ने सभा मे आये आजीवन सदस्यों, मेहमानों का अपना अमूल्य समय निकालकर सोसायटी के 43वाँ नेत्र शिविर को सफल बनाने के लिये तन,मन धन से सहयोग के लिये धन्यवाद दिया। उन्होंने विशेष रूप से श्री महन्त इंदिरेश हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,  नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ तरुन्नम  शकील जी एवँ टीम का धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से प्रतिवर्ष महान निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित होता है। सभा Lmao कार्यकारिणी के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन दास भारद्वाज, जी एस डंग, अमरजीत सिंह भाटिया, जसबीर सिंह, विजय गुप्ता  एवँ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

#Dehradunnews #Uttarakhandnews,