बड़ी खबर: लालकुआं सीट से हारे हरीश रावत
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) । उत्तराखंड में कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत को नैनीताल जिले की लालकुआं विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट ने हरीश रावत को बड़े अंतर से हराया है। हरीश रावत का ये दूसरा चुनाव है, जिसमें उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के साथ ही अपनी नैया भी पार नहीं लगा सके। उन्हें लाल कुआं सीट पर 10 हजार से भी ज्यादा वोटों से करारी हार मिली है। बता दें कि इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में भी हरीश रावत मुख्यमंत्री होते हुए दो सीटों से चुनाव हारे थे. 2017 में हरीश रावत ने उधमसिंह नगर की किच्छा विधानसभा सीट और हरिद्वार जिले की ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ा था. लेकिन उन्हें दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।
#ElectionResults2022, UPElectionResults2022,#UttarakhandElectionResult2022,







