लखनऊ (न्यूज़ डेस्क) : सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी सीट से आगे चल रहे हैं और उनकी जीत तय मानी जा रही है. वहीं, गोरखानाथ मंदिर में जुटे योग्य समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं. उनका कहना है कि अब यूपी में फिर से बुल्डोजर चलेगा. रुझानों में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है  सियासी पंडितों का मानना है कि यूपी की जीत से भाजपा के अंदर योगी को मजबूती मिलेगी. साथ ही उनके विरोधियों को भी समझ आ जाएगा कि योगी जनता के बीच कितने लोकप्रिय हैं. योगी आदित्यनाथ अगर चुनाव के बाद दोबारा मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति होंगे. बीजेपी ने साल 2017 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी. पिछले विधानसभा चुनाव में इस पार्टी को 403 में से 312 सीटों पर जीत हासिल की थी.

#ElectionResults2022, UPElectionResults2022,#UttarakhandElectionResult2022,,