मोदी योगी की जोड़ी ने यूपी में किया कमाल, विपक्षी खेमे को किया चारो खाने चित !
(न्यूज़ डेस्क) : सात चरणों के मतदान के बाद आज यूपी के सभी सीटों के लिए मतगणना हो रही है. यूपी के इस विधानसभा चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था, उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए कई महीनों से जारी सियासी जंग का नतीजा अब आपकी आंखों के सामने है. सपा की लाख कोशिशों के बाद भी यूपी में भाजपा का परचम फिर से लहरा रहा है. इस नतीजे से यह साफ हो गया है कि यूपी में वाकई डबल इंजन की सरकार को लोगों ने पसंद किया और सीएम योगी और पीएम मोदी की जोड़ी के सामने कोई भी नहीं टिक पाया. भाजपा की इस जीत के पीछे कई ऐसी चीजें हैं जो इन पांच सालों में विरोधियों की हर कोशिश पर भारी पड़ी. 2017 में जब योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम पद पर आसीन हुए तभी तय हो गया था कि इस राज्य से गुंडाराज खत्म हो जाएगा. देखते ही देखते कई अपराधियों का एनकाउंट होता चला गया. इस बीच यूपी की कानून व्यवस्था इस कदर मजबूत हुई कि छोटे-मोटे अपराध का ग्राफ अपने आप ही नीचे जाने लगा. आज की तारीख में यूपी में हफ्ता वसूली, माफियाओं का इलाका, दबंगई, लूट-डकैती-फिरौती जैसे अपराध नगण्य हो गए हैं. यहां तक कि यूपी के कई दुर्दांत माफिया एनकाउंटर में मारे गए. इनमें मुन्ना बजरंगी, विकास दुबे, राजेश टोंटा (पश्चिम यूपी) बड़े नाम हैं. वहीं, इन पांच सालों में माफियाओं की अरबों की संपत्ति भी जब्त की गई. बात करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उनकी लोकप्रियता दिन-दोगुनी रात-चौगुनी बढ़ती ही जा रही है. यूपी में भाजपा की जीत का यह भी एक सबसे बड़ा कारण है. चुनाव के कुछ महीनों से पहले ही पीएम मोदी ने यूपी के लिए कमर कस ली थी. उन्होंने यूपी के कई जिलों में रैलियां की. उनकी रैली में लाखों की संख्या में उमड़े लोगों ने जाहिर कर दिया था कि मोदी अब भी हिट हैं. इस बार भी उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया है कि 2014 में शुरू हुई मोदी लहर अभी तक जारी है. 2017 में यूपी में भाजपा की जीत हर तरह से मोदी लहर के नाम थी. 2014 का लोक सभा चुनाव भी ऐसा ही था.
#ElectionResults2022, UPElectionResults2022,#UttarakhandElectionResult2022,#cmyogi, #pmmodi,







