नई दिल्ली, (न्यूज़ डेस्क):  उत्तराखंड में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में मतगणना चल रही है. सुबह 11 बजे तक पांचों राज्यों में सभी सीटों पर रुझान आ गए हैं. इनके मुताबिक, यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी बहुमत से सरकार बना रही है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड के 66 विधानसभा चुनावों के रुझान सामने आए हैं. इसमें से अभी तक 43 सीटों पर बीजेपी आगे है यानि स्पष्ट बहुमत. इसके अलावा कांग्रेस 19, बसपा दो और निर्दलीय दो सीटों पर आगे चल रहे हैं. भाजपा में जहां जश्न का माहौल है । वहीं कांग्रेसी खेमे में मायूसी देखने को मिल रही है। भाजपा मुख्यालय पर शुरुआती बढ़त के बाद ही जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि उनका 60 पार का नारा जरुर पूरा होगा धीरे-धीरे उनकी बढ़त 60 सीटों से अधिक तक पहुंचेगी।

#ElectionResults2022, UPElectionResults2022,#UttarakhandElectionResult2022,,