क्या यूपी में योगी आदित्यनाथ रच देंगे इतिहास
लखनऊ (न्यूज़ डेस्क) : उत्तर प्रदेश में सभी 403 विधान सभा सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है और रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिल गया है. इसके बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सरकार बनाते दिख रहे हैं. दोबारा मुख्यमंत्री बनने के साथ ही योगी आदित्यनाथ इतिहास रच देंगे और उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो जाएंगे.यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी का जादू चलता दिख रहा है. वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की हर कोशिश फेल साबित होती दिख रही है. कांग्रेस का प्रदर्शन एक बार फिर बहुत निराशानजक रहा है. उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के साथ ही योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन जाएंगे, जो 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता में आएंगे. उत्तर प्रदेश के इतिहास में अब तक ऐसा नहीं हुआ है. बता दें कि बीजेपी को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आरएलडी समेत कुल 10 दलों से गठबंधन किया था, लेकिन उनका यह एक्सपेरिमेंट सच साबित होता नहीं दिख रहा है. अभी तक के रुझान में गठबंधन 124 सीटों पर ही आगे चल रही है. पार्टी को जिस वेस्टर्न यूपी बेल्ट में सबसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, वहां भी उम्मीद के मुताबिक कामयाबी मिलती नहीं दिख रही है.
#ElectionResults2022, UPElectionResults2022,#UttarakhandElectionResult2022,







