देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : राज्य का इतिहास देखें तो उत्तराखंड में हर 5 साल में नई सरकार आती है ऐसे में यहां कांग्रेस की सरकार बनने के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन जनता का मूड कुछ और दिख रहा है और उत्तराखंड में भाजपा बहुमत में आ सकती है. कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि हम ज्यादातर सीटों पर जीत रहे हैं और जहां हम पीछे चल रहे हैं वहां करीबी मुकाबला है. उत्तराखंड में 70 विधान सभा सीटें हैं. उत्तराखंड में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक चरण में मतदान हुआ था और करीब 65 फीसदी वोटिंग हुई थी. उत्तराखंड में दोबारा सत्ता में आना बीजेपी के लिए एक बड़ी चुनौती है. कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर के दम पर अपनी वापसी का प्रयास कर रही है, भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड  में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. 

#ElectionResults2022, UPElectionResults2022,#UttarakhandElectionResult2022,